Share Market : दो दिन बंद रहेगा बाजार, इस सप्ताह तीन दिन हुआ कारोबार

Share Market : दो दिन बंद रहेगा बाजार, इस सप्ताह तीन दिन हुआ कारोबार

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए ये नया कारोबारी सप्ताह केवल तीन दिन का रहा।  इसमें भी बाजार का रुख अधिकतर गिरावट वाला ही रहा।  आज 14 अप्रैल 2022 को महावीर जयंती और कल 15 अप्रैल 2022 को गुड फ्राइडे का राष्ट्रीय अवकाश है इसलिए अब शेयर मार्केट सोमवार को ही खुलेगा।

शेयर मार्केट में इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Share Market Today 11 April 2022) को Sensex और Nifty खुलते ही धड़ाम हो गए। सेंसेक्स (Sensex) 213.37 अंक की गिरावट के साथ 59233.81 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी (Nifty) 51.30 अंक की गिरावट के साथ 17733.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी की कीमतों में तेजी जारी, ये हैं ताजा रेट

मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market Today 12 April 2022) फिर गिरावट के साथ खुला।  सेंसेक्स 354.77 अंक की गिरावट के साथ 58609.80 अंक के स्तर पर खुला। निफ्टी 102.70 अंक की गिरावट के साथ  17572.30 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – MP School : कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए विभाग की बड़ी तैयारी, इन सीटों पर नहीं होगा परीक्षा का आयोजन, मिलेगा लाभ

हालाँकि बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market Today 13 April 2022)  उछाल के साथ खुला। सेंसेक्स 334.00 अंक की तेजी के साथ 58910.00 अंक के स्तर पर खुला। निफ्टी 15.00 अंक की उछाल के साथ 17599.00 अंक के स्तर पर खुला। हालांकि कुछ देर बाद इसमें गिरावट शुरू हो गई।  बुधवार को सेंसेक्स 237.44 की गिरावट के साथ 58338.93 के स्तर पर और निफ्टी 54.65 अंक की गिरावट के साथ 17475.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : तापमान में गिरावट, 18 मार्च तक 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तर पूर्व के राज्य में हीटवेव की चेतावनी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews