Share Market: आज शेयर बाजार में देखने को मिली रौनक, सेंसेक्स में 200 अंको का उछाल, निफ्टी भी 50 अंक मजबूत, पढ़े आज के बाजार का हाल

Share Market: आज शेयर बाजार में देखने को मिली रौनक, सेंसेक्स में 200 अंको का उछाल, निफ्टी भी 50 अंक मजबूत, पढ़े आज के बाजार का हाल

Share Market: आज यानी 20 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में एक बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। आज के दिन शुरूआती कारोबार के समय सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त देखि गई। जबकि शुरुआती कामकाज में निफ्टी में भी 50 अंक से अधिक की तेजी दिखाई दी। जिसके चलते आज निफ्टी ने 21,900 के स्तर पर अपना आज का कारोबार शुरू किया है।

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी दिखाई दी है और 4 में गिरावट दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी और आज, ऑटो, पावर, मेटल, और IT सेक्टर में ज्यादा तेजी नजर आ रही है। इसके अलावा मारुति के शेयर में भी आज बाजार में 2% से अधिक की तेजी दिख रही है।

आज के बाजार का हाल:

जानकारी के अनुसार, कुछ कंपनियों में आज बाजार में अच्छी तेजी दिख रही है। जानकारी के अनुसार आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, बीपीसीएल, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में तेजी है, जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया, एचयूएल, डॉ रेड्डीज, टाइटन, और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में कमजोरी दिख रही है।

दरअसल अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों ने दोबारा उछाल लेना शुरू कर दिया है, जिससे भारतीय शेयर बाजार के कारोबारियों को चिंता है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती की योजना को टाल सकता है।

क्या था बाजार का कल का हाल?

कल शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स में 736 अंक की गिरावट और निफ्टी में 238 अंक की गिरावट देखी गई थी। जानकारी दे दें की कल यानी 19 मार्च को बाजार में सेंसेक्स ने 72,012 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था जबकि निफ्टी ने 21,817 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews