
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को शेयर मार्केट (Share Market) गिरावट के साथ खुला। दोपहर तक गिरावट और बढ़ गई। निफ्टी जहाँ 210.10 अंकों की गिरावट के साथ 17306.20 अंक पर कारोबार करने लगा वहीं सेंसेक्स 710.49 अंक की गिरावट के साथ 57934.33 अंक पर करने लगा।
आपको बता दें कि आज सोमवार को सुबह सुबह बाजार खुलते ही बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 75.23 अंक की गिरावट के साथ 58569.59 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 19.30 अंक की गिरावट के साथ 17497.00 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने टीआई को क्यों लगाया फोन? पढ़िए पूरी खबर
खबर लिखते समय की ताजा अपडेट के मुताबिक इस समय Sensex 820.40 अंकों की गिरावट के साथ 57824.42 अंक पर कारोबार कर रहा है इसमें 1.40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई वहीं Nifty 247.65 अंक की गिरावट के साथ 17268.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1.41 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, जाने सोना कितना महंगा हुआ
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

