Share Market : Sensex में आई तेजी, 198 अंक बढ़कर खुला जानिए Nifty का हाल

Share Market : Sensex में आई तेजी, 198 अंक बढ़कर खुला जानिए Nifty का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट जहाँ गिरावट के साथ खुला वहीँ बंद होने तक भी इसका यही हाल रहा।  कई कंपनियों के शेयर खरीदारों को मुनाफा नहीं दे पाए और मार्केट में मायूसी बनी रही।

लेकिन कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) तेजी के साथ खुला। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 197.52 अंक की तेजी के साथ 57818.71 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 59.60 अंक की तेजी के साथ 17273.20 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में आई चमक, सोना भी महंगा, जानिए ताजा भाव

खबर लिखते समय Sensex और Nifty दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है।  ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex 94.80 अंक की गिरावट के साथ 57526.39 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है Sensex में 0.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Nifty में 27.75 अंक  की गिरावट के साथ 17185.85 पर कारोबार कर रहा है।  Nifty में भी 016 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – AIIMS Recruitment: 132 पदों पर निकली है भर्ती, 15 फरवरी लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews