
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) तेजी के साथ खुला। ये रफ़्तार बुधवार को भी जारी रही।
बुधवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 481.94 अंक की तेजी के साथ 58290.52 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 143.00 अंक की तेजी के साथ 17409.80 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना – चांदी दोनों में उछाल, ये है बाजार का हाल
खबर लिखते समय Sensex और Nifty दोनों में तेजी का माहौल ही देखने को मिल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex 435.08 अंक की तेजी के साथ 58243.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है Sensex में 0.75 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। वहीं Nifty 122.75 अंक की तेजी के साथ 17389.50 पर कारोबार कर रहा है। Nifty में भी 0.71 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 9 फरवरी 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

