Share Market : Sensex में तेजी, Nifty भी बढ़कर खुला

Share Market : Sensex में तेजी, Nifty भी बढ़कर खुला

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market) उछाल के साथ खुला। Sensex और Nifty दोनों में तेजी देखी गई।

बुधवार को आज बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 272.37 अंक की तेजी के साथ 57573.05 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 80.50 अंक की तेजी के साथ 17172.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी सस्ती, यहाँ देखिये आज के रेट

उधर खबर लिखते समय Sensex और Nifty दोनों में तेजी का ही माहौल ही देखने को मिल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex 347.05 अंक की तेजी के साथ 57647.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, Sensex में 0.61 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। वहीं Nifty 98.40 अंक की तेजी के साथ 17190.60 पर कारोबार कर रहा है। Nifty में 0.58 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – खुशखबरी: इन बैंक कर्मचारियों को होली का तोहफा, मिले 9 लाख के शेयर, जानें क्यो?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews