Share Market : खुलते ही बाजार धड़ाम, जानिए Sensex और Nifty का हाल

Share Market : खुलते ही बाजार धड़ाम, जानिए Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट में आज कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) खुलते ही धड़ाम हो गए। आज गुरुवार 02 जून 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 02 June 2022) सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड करता हुआ दिखाई दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही ट्रेंड बदल गया और बाजार बढ़त के साथ कारोबार करने लगा।

आज गुरुवार को जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो सेंसेक्स 160.51 अंक की गिरावट के साथ 55220.66 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया और निफ्टी 61.00 अंक की गिरावट के साथ 16461.80 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, सोना की चमक बढ़ी, ये है आज का भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट हरे निशान पर ट्रेंड कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 159.50 अंक की तेजी के साथ 55540.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.29 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 28.50 अंक की बढ़त के साथ 16651.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 0.17 फीसदी की तेजी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 2 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews