
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में आज सेंसेस्क में तूफानी तेजी देखने को मिली, वहीं निफ्टी में गिरावट देखने को मिला। पिछले दो दिनों से बाजार में जारी तेजी ने निवेशकों के चेहरे खिला दिए। निवेशक बड़े निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन खास बात ये भी है कि बाजार कुछ देर बाद ही लाल निशान पर पहुंच गया।
आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार 18 मई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 18 May 2022) की शुरुआत में सेंसेक्स 1344.63 अंक की उछाल के साथ 54318.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखा तो निफ्टी 417.00 अंक की गिरावट के साथ 16259.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखा।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी सस्ती, पहले जान लें रेट फिर खरीदें
ताजा अपडेट के मुताबिक बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 124.25 अंक की गिरावट के साथ 54194.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है सेंसेक्स में 0.23 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है उधर निफ्टी 25.25 अंक की गिरावट के साथ 16234.05 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 0.16 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 18 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

