Share Market : बाजार में बड़ी गिरावट, यहां देखें Sensex ,Nifty का हाल

Share Market : बाजार में बड़ी गिरावट, यहां देखें Sensex ,Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। आज कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर मार्केट (Share Market) ओपन होते ही धड़ाम हो गया। आज जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। खास बात ये है कि बाजार अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है।

आज 26 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 26 July 2022) गिरावट के साथ ओपन हुआ।  सेंसेक्स (Sensex) 249.72 अंक की गिरावट के साथ 55516.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं निफ्टी (Nifty) 77.50 अंक की गिरावट के साथ 16553.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदने का शानदार मौका

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 327.52 अंक की गिरावट के साथ 55438.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का  निफ्टी (Nifty) 112.00 अंक की गिरावट के साथ 16519.00 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – MP में नहीं हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, इन शहरों में पेट्रोल के दाम पहुंचे रु.110 के पार, जानें नए रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews