Share Market : कमजोर हुआ बाजार, Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट

Share Market : कमजोर हुआ बाजार, Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market) में फिर बदलाव देखा गया। सोमवार 25 अप्रैल 2022 को जहाँ शेयर मार्केट (Share Market Today 25 April 2022) ने निवेशकों को झटका दिया था वहीं दूसरे दिन मंगलवार 26 अप्रैल 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 26 April 2022) में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ कारोबार करते हुए खुले। लेकिन आज बुधवार 27 अप्रैल को शेयर मार्केट (Share Market Today 27 April 2022) फिर गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए। दोनों अभी भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

बुधवार को बीएसई (BSE) सेंसेक्स (Sensex) 430.00 अंक की गिरावट के साथ 56926.00 अंक के स्तर पर ट्रेंड करता हुआ ओपन हुआ, इसी तरह एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 116.00 अंक की गिरावट के साथ 17085.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें – MP में EOW का बड़ा एक्शन, बिजली कंपनी का अधिकारी 15000 की रिश्वत लेते धराया

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों अभी भी लाल निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं। सेंसेक्स 465.12 अंक की गिरावट के साथ 56891.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.81 प्रतिशत की जीवट दर्ज की जा रही है और निफ्टी 154.00 अंक की टूटन के साथ 17046.00 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।  निफ्टी में 0.90 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी की चमक कमजोर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews