
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में आज कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी की कीमतों में बड़ी गिरावट दिखाई दी। आज शुक्रवार को जब बाजार ओपन हुआ तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरती कीमतों के साथ कारोबार कर रहे थे।
आज कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन 17 जून 2022 जब शेयर मार्केट ओपन (Share Market Today 17 June 2022) हुआ तो बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 327.70 अंक की गिरावट के साथ 51168.09 अंक के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 96.80 अंक की गिरावट के साथ 15263.80 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना भी महंगा, चांदी भी महंगी, पहले देख लें रेट फिर खरीदें
ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार अभी भी गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 252.62 अंक की गिरावट के साथ 51243.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.49 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है वहीं निफ्टी 99.40 अंक की गिरावट के साथ 15261.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है , निफ्टी में 0.65 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 17 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

