Share Market : Sensex और Nifty दोनों में गिरावट, ये है बाजार का ताजा हाल

Share Market : Sensex और Nifty दोनों में गिरावट, ये है बाजार का ताजा हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर मार्केट (Share Market) पिछले दो दिनों की तरह ही गिरावट के साथ ही खुला। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों कम कीमतों के साथ कारोबार कर रहे हैं।  आज मंगलवार 15  जून 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 15 June 2022) ओपन हुआ तो गिरावट के साथ ओपन हुआ।

आज तीसरे दिन जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 62.22 अंक की गिरावट के साथ 53631.35 अंक के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 13.60 अंक की गिरावट के साथ 15718.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी महंगी, ये हैं आज के ताजा भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक कुछ देर लाल निशान पर चलने के बाद बाजार हरे निशान पर आ गया। सेंसेक्स 15.78 अंक की तेजी के साथ 52709.35 अंक के स्तर पर निफ्टी 1985 अंक की बढ़त के साथ 15751.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  सेंसेक्स में 0.03 फीसदी और निफ्टीमें 0.13 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 15 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews