
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग निराशा के साथ हुई। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ खुले। आज सोमवार 09 मई 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 09 May 2022) ओपन हुआ तो दोनों में गिरावट दर्ज की गई, गिरावट का दौर अभी भी जारी है।
आज 09 मई को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 624.67 अंक की गिरावट के साथ 54210.91 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 175.30 अंक की गिरावट के साथ 16236.00 अंक के स्तर पर खुला। सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी गिरावट के साथ लाल निशान पर ही कारोबार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चांदी पुरानी कीमत पर, ये हैं ताजा भाव
ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर बाजार में अभी भी कारोबार नुकसान के साथ ही हो रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 381.80 अंक टूटने के साथ 54453.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, इसमें 0.70 फीसदी की गिरावट देखि जा रही है और निफ्टी (Nifty) 101.15 अंक की गिरावट के साथ 16310.00 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी में 0.62 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 9 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

