Share Market : Sensex में तेजी, Nifty में भी उछाल, ये है बाजार का हाल

Share Market : Sensex में तेजी, Nifty में भी उछाल, ये है बाजार का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट (Share Market) उछाल के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दिखाई दी। आज सोमवार 16 मई 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 16 May 2022) ओपन हुआ तो बाजार में उत्साह दिखाई दिया। निवेशक भी खुश दिखाई दिए।  अच्छी बात ये है कि बाजार अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है।

सोमवार को जैसे ही शेयर मार्केट की शुरुआत हुई वहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।  बीएसई (BSE) का सेंसक्स (Sensex) 111.45 अंक की तेजी के साथ 52905.07 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 30.20 अंक की तेजी के साथ 15812.40 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी पुरानी कीमत पर, ये हैं 10 ग्राम सोने का रेट

ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार में तेजी का माहौल अभी भी बना हुआ है। खबर लिखते समय बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 248.76 अंक की तेजी के साथ 53042.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 59.30 अंक की तेजी के साथ 15841.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.47 फीसदी और निफ्टी में 0.38 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 16 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews