Share Market : Sensex और Nifty दोनों गिरावट के साथ खुले

Share Market : Sensex और Nifty दोनों गिरावट के साथ खुले

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर मार्केट (Share Market) में गिरावट का दौर जारी रहा। मंगलवार को भी शेयर मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) गिरावट के साथ खुले।

मंगलवार 22 मार्च को आज जब शेयर मार्केट (Share Market) ओपन हुआ तो गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स (Sensex) 124.10 अंक की गिरावट के साथ 57168.39 अंक के स्तर पर खुला और निफ्टी (Nifty) 24.30 अंक की गिरावट के साथ 17093.30 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी में उछाल, देख लीजिये बाजार का हाल

ताजा अपडेट के मुताबिक खबर लिखते समय सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बदलाव देखा गया।  सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ ट्रेंड करते दिखाई दिए। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 87.52 अंक की उछाल के साथ 57380.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, Sensex में 0.15 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, रीवा में सबसे महंगा, जानें जिलेवार रेट

उधर एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 20.95 अंक की उछाल के साथ 17138.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  Nifty  में 0.12 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

ये भी पढ़ें – PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, सीएम ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश, अटक सकती है 11वीं किस्त!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews