Share Market : Sensex और Nifty दोनों में भारी उछाल, बाजार में धमाल

Share Market : Sensex और Nifty दोनों में भारी उछाल, बाजार में धमाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नया कारोबारी सप्ताह शेयर मार्केट (Share Market ) में निवेश करने वालों के लिए उत्साह लेकर आया।  सोमवार को सप्ताह के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ खुला।  Sensex और Nifty दोनों तेजी के साथ ट्रेंड कर रहे हैं।

आज सोमवार 30 मई 2022 को शेयर मार्केट  (Share Market Today 30 May 2022) में सेंसेक्स (Sensex) 628.63 अंक की तेजी के साथ 55513.29 अंक के स्तर पर खुला और निफ्टी (Nifty) 179.00 अंक की बढ़त के साथ 16531.50 अंक के स्तर पर कारोबार करते हुए खुला। अच्छी बात ये है कि बाजार अभी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी महंगी, सोने में भी उछाल, यहां देखें बाजार का हाल

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अभी बढ़त बरकरार है।  बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 1119.75 अंक की बढ़त के साथ 56004.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 2.04 प्रतिशत की बढ़त दिखाई दे रही है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 326.45 अंक की तेजी के साथ 16678.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 2 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 30 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews