Share Market : बाजार लाल निशान पर, यहां देखें Sensex और Nifty का हाल

Share Market : बाजार लाल निशान पर, यहां देखें Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को नुकसान के साथ शुरू हुआ। बाजार ओपन होते ही Sensex और Nifty दोनों धड़ाम से गिर पड़े। बाजार की शुरुआत लाल निशान से हुई  भी जारी है।

आज बुधवार को कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन 22 जून 2022 को जब शेयर मार्केट ओपन (Share Market Today 22 June 2022) हुआ तो बीएसई (BSE ) का सेंसेक्स (Sensex) 374.08 अंक की गिरावट के साथ 52157.99  अंक के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 114.90 अंक की गिरावट के साथ  15523.90 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी की चमक भी फीकी, जानिए क्या हैं ताजा रेट

खबर लिखते समय की ताजा अपडेट के मुताबिक लाल निशान के साथ शुरू हुआ बाजार अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है।  सेंसेक्स 678.25 अंक की गिरावट के साथ 51853.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है , सेंसेक्स में 1.29 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है उधर निफ्टी 207.25 अंक की गिरावट के साथ 15431.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी में 1.33 प्रतिशत की कमी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: द्रोणिका का असर, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews