Share Market : आज भी तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty में उछाल

Share Market : आज भी तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty में उछाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग तेजी के साथ हुई। आज 15 मार्च मंगलवार को शेयर बाजार जब खुला तो सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों उछाल के साथ खुले।

मंगलवार को शेयर मार्केट की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 216.61 अंक की तेजी के साथ 56702.63 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 49.40 अंक की तेजी के साथ 16920.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : आज फिर सोना चांदी सस्ता, खरीदने का मौका नहीं गवाएं

ताजा अपडेट के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) 52.52 अंक की गिरावट के साथ 56433.30 अंक पर कारोबार कर रहा है। Sensex में 0.09 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दे रही है।  उधर निफ़्टी (Nifty) 25.90 अंक की गिरावट के साथ 16845.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, Nifty में 0.15 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश के 88 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल होंगे माफ, कैसे मिलेगा लाभ, जानें पूरी प्रक्रिया

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews