Share Market : बढ़त के साथ खुला बाजार, देखें Sensex , Nifty का हाल

Share Market : बढ़त के साथ खुला बाजार, देखें Sensex , Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। आज गुरु पूर्णिमा के दिन शेयर मार्केट (Share Market) बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में बड़ी तेजी दिखाई दी।  अच्छी बात ये है कि तेजी अभी बनी हुई है और बाजार हरे  निशान पर कारोबार कर रहा है।

आज बुधवार 13 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 13 July 2022) बढ़त के साथ खुला। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 246.05 अंक की बढ़त के साथ 54132.66 अंक के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी (Nifty) 71.40 अंक की तेजी के साथ 16129.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : गुरु पूर्णिमा पर सोना चांदी सस्ते, भाव देखें फिर खरीदें

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी हरे निशान है, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स (Sensex) 45.33 अंक की तेजी के साथ 54931.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 13.75 अंक की बढ़त के साथ 16072.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : गुजरात-महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी, 16 जुलाई से बदलेगा पूर्वोत्तर भारत का मौसम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews