
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market) की शुरुआत लाल निशान के कारोबार के साथ हुई। आज जब बाजार ओपन हुआ तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ ओपन हुए। बाजार अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है।
आज 29 जून 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 29 June 2022) की ओपनिंग हुई तो सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कम कीमत पर कारोबार करते हुए खुले। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 495.34 अंक की गिरावट के साथ 52682.11 अंक के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 134.00 अंक की गिरावट के साथ 15716.20 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में भारी गिरावट, देखें कितना सस्ता हुआ 10 ग्राम सोना
ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 309.10 अंक की गिरावट के साथ 52868.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 96.45 अंक की गिरावट के साथ 15753.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.58 फीसदी और निफ्टी में 0.61 प्रतिशत की कमी दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें – New Car Launch : महिंद्रा की New Scorpio-N लॉन्च, फीचर्स में निकली सबसे आगे
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

