Share Market : बाजार खुलते ही धड़ाम हुए Sensex और Nifty

Share Market : बाजार खुलते ही धड़ाम हुए Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग अच्छी नहीं हुई। बाजार खुलते ही  सेंसेक्स और निफ्टी बाजार दोनों धड़ाम हो गए। ओपनिंग से माहौल निराशाजनक बना हुआ था लेकिन कुछ देर बाद बाजार सम्भला और अब हरे निशान पर लौट आया।

आज मंगलवार 19 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 19 July 2022) गिरावट के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 182.39 अंक की गिरावट के साथ 54338.76 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 54.20 अंक की गिरावट के साथ 16224.30 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी की चमक फीकी, ये हैं ताजा कीमत

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी हरे निशान है, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स (Sensex) 170.78 अंक की तेजी के साथ 54691.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई निफ्टी (Nifty) 44.70 अंक की बढ़त के साथ 16323.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.31 और निफ्टी में 0.27 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews