Share Market : Sensex और Nifty में उछाल, बढ़त बरकरार

Share Market : Sensex और Nifty में उछाल, बढ़त बरकरार

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी शेयर मार्केट (Share Market) बढ़त के साथ खुला, आज 05 मई 2022 को जब शेयर मार्केट  (Share Market Today 05 May 2022)ओपन हुआ तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के साथ खुले। खास बात ये है कि सुबह से शुरू हुई बढ़त अभी भी जारी है।

कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर मार्केट ने निवेशकों को खुश कर दिया। बाजार में बढ़त का माहौल दिखाई दिया।  सेंसेक्स (Sensex) 515.45 अंक की तेजी के साथ 56184.48 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ खुला और निफ्टी (Nifty) 158.70 अंक की बढ़त के साथ 16836.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में उछाल, खरीदने से पहले देख लें बाजार का हाल

ताजा अपडेट के मुताबिक खबर लिखते समय भी बीएसई (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई (NSE) के निफ्टी (Nifty) दोनों उछाल के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 666.74 अंक की तेजी के साथ 56335.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 179.80 अंक की तेजी के साथ 16857.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 5 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews