Share Market : तेजी के साथ खुला बाजार Sensex , Nifty में बढ़त

Share Market : तेजी के साथ खुला बाजार Sensex , Nifty में बढ़त

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह का पहला दिन निवेशकों के लिए उत्साहजनक शुरुआत लेकर आया।  शेयर बाजार आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ गुलजार हुआ। सोमवार 23 मई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 23 May 2022) उछाल के साथ खुला।

सोमवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 239.28 अंक की तेजी के साथ 54565.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 60.50 अंक की तेजी के साथ 16326.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने चांदी की कीमतें तेज, ये है 10 ग्राम सोने का भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स 458.83 अंक की उछाल के साथ 54785.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है सेंसेक्स में 0.84 अंक की तेजी देखी जा रही है। उधर निफ्टी 108.65 अंक की तेजी के साथ 16374.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 0.67 प्रतिशत की बढ़त दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 23 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews