
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज शेयर मार्केट (Share Market) गुलजार हो गया। मार्केट खुलते ही बाजार में उछाल दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। शेयर मार्केट में तेजी ने निवेशकों के चेहरे खिला दिए। खास बात ये है कि बाजार अभी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहा है।
आज शुक्रवार 20 मई 2022 को शेयर मार्केट ओपन हुआ (Share Market Today 20 May 2022) तो तेजी के साथ कारोबार करता हुआ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 759.11 अंक की बढ़त के साथ 53551.34 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 237.60 अंक की तेजी के साथ 16047.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में उछाल, चांदी में भारी तेजी, भाव जानकर ही खरीदें
ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार में तेजी का रुख अभी बरक़रार है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 1331.58 अंक की बड़ी बढ़त के साथ 54123.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 397.50 अंक की बढ़त के साथ 16206.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है । सेंसेक्स में 2.52 प्रतिशत और निफ्टी में 2.51 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 20 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

