Share Market : खुलते ही धड़ाम हुआ Sensex , देखें Nifty का भी हाल

Share Market : खुलते ही धड़ाम हुआ Sensex , देखें Nifty का भी हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के पांचवे और महीने के पहले दिन शेयर मार्केट (Share Market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। आज जब बाजार ओपन हुआ तो सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ ओपन हुए। बाजार अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है।

आज 01 जुलाई 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 01 July 2022) की ओपनिंग हुई तो सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरती कीमत पर कारोबार करते हुए खुले। सेंसेक्स (Sensex) 352.81 अंक की गिरावट के साथ 52666.13 अंक के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी (Nifty) 114.30 अंक की गिरावट के साथ 15666.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमतों में भारी उछाल, यहाँ देखें बाजार का हाल

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट में गिरावट का दौर अभी जारी है, बाजार अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 483.41 अंक की गिरावट के साथ 52535.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 161.40 अंक की बढ़त के साथ 15618.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.91 प्रतिशत और निफ्टी में 1.02 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi Bhav: 01 जुलाई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews