Share Market : बढ़त के साथ खुले Sensex और Nifty, फिर हुए धड़ाम

Share Market : बढ़त के साथ खुले Sensex और Nifty, फिर हुए धड़ाम

व्यापार डेस्क रिपोर्ट। ईद की छुट्टी के बाद आज बुधवार को जब शेयर मार्केट (Share Market) खुला तो Sensex और Nifty दोनों बढ़त के साथ खुले, लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और दोनों धड़ाम से नीचे गिर गए।  Sensex और Nifty दोनों में गिरावट का सिलसिला अभी जारी है।

आज कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार 04 मई 2022 को जब शेयर मार्केट ओपन हुआ (Share Market Today 04 May 2022) तो बीएसई (BSE) का  सेंसेक्स (Sensex) 63.69 अंक की बढ़त के साथ 57039.68 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 23.90 अंक की तेजी के साथ 17093.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – दुष्कर्म मामले में डॉक्टर और पुलिस की बड़ी लापरवाही, हाई कोर्ट ने की तल्ख़ टिप्पणी

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अभी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 559.70 अंक की गिरावट के साथ 56416.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.98 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। उधर निफ्टी 168.15 अंक की गिरावट के साथ 16900.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है , निफ्टी में 0.99 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी चमकी, कीमत देखकर ही खरीदें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews