Share Market : बाजार खुलते ही धड़ाम हुए Sensex और Nifty

Share Market : बाजार खुलते ही धड़ाम हुए Sensex और Nifty

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। दो दिन से उछाल के साथ खुल रहे शेयर मार्केट (Share Market) की चाल आज गुरुवार को बदल गई। आज 12 मई 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 12 May 2022) ओपन हुआ तो गिरावट के साथ हुआ।  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए  और ये अभी भी गिरावट के साथ लाल  कारोबार कर रहे हैं।

आज जब शेयर मार्केट खुला तो गिरावट के साथ ट्रेंड करता हुआ खुला। सेंसेक्स (Sensex) 632.45 अंक की गिरावट के साथ 53455.94 अंक के स्तर पर खुला और निफ्टी (Nifty) 178.70 अंक की गिरावट के साथ 15988.40 अंक के स्तर पर खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का दौर अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी में बड़ी उछाल, यहां देखें बाजार का हाल

खबर लिखते समय, ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स 913.63 अंक की गिरावट के साथ 53174.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 303.35 अंक की गिरावट के साथ 15863.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) में 1.69 प्रतिशत और निफ्टी (Nifty) में 1.88 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट पर 2 जून तक रोक

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews