Share Market : लौटी तेजी, बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे Sensex और Nifty

Share Market : लौटी तेजी, बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे Sensex और Nifty

व्यापार डेस्क रिपोर्ट। नये कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) में उत्साह लौट आया। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के साथ खुले और दोनों में अभी भी उछाल का दौर जारी है।

आज मंगलवार 19 अप्रैल को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 19 April 2022) ओपन हुआ तो बढ़त के साथ ओपन हुआ, बीएसई (BSE) का सेंसेक्स(Sensex) और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) दोनों बाजार खुलते ही उछाल के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। सेंसेक्स 89.40 अंक की तेजी के साथ 57256.14 अंक के स्तर पर खुला और निफ्टी 46.60 अंक की बढ़त के साथ 17220.30 अंक के स्तर पर खुला।

आपको बता दें कि सोमवार 18 अप्रैल को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 18 April 2022) ओपन हुआ तो गिरावट के साथ ओपन हुआ, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बाजार खुलते ही धड़ाम से गिर गए। सेंसेक्स 1064.80 अंक की गिरावट के साथ 57274.13 अंक के स्तर पर खुला। निफ्टी 279.90 अंक की गिरावट के साथ 17195.80  अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – MP News : BJP में नियुक्तियां, इन्हें मिलीं बड़ी जिम्मेदारियां

आज की ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स 142.45 अंक की तेजी के साथ 57309.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.25 फीसदी की तेजी ट्रेंड हो रही है। इसी तरह निफ्टी 64.55 अंक की तेजी के साथ 17238.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 2.08 फीसदी की उछाल ट्रेंड हो रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी चमकी, सोना पुरानी कीमत पर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews