Share Market : Sensex , Nifty बढ़त के साथ खुले, बाजार हरे निशान पर

Share Market : Sensex , Nifty बढ़त के साथ खुले, बाजार हरे निशान पर

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह का दूसरा दिन भी शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए उत्साह के साथ शुरू हुआ। सोमवार की तरह ही आज मंगलवार को भी Sensex और Nifty बढ़त के साथ खुले। बाजार अभी भी हरे निशान पर है।

आज मंगलवार 05 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 05 July 2022) सोमवार की तरह ही बढ़त  ओपनिंग करता हुआ खुला। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 291.42 अंक की बढ़त के साथ 53526.19 अंक के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 87.30 अंक की तेजी के साथ 15922.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी भड़की, ताजा भाव देखकर ही खरीदें

ताजा अपडेट के मुताबिक खबर लिखते समय शेयर मार्केट में अभी भी तेजी का दौर बना हुआ है, बाजार अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 609.09 अंक की तेजी के साथ 53843.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 177.40 अंक की बढ़त के साथ 16012.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Mandi Bhav: 05 जुलाई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews