Share Market : बाजार में तूफानी तेजी, Sensex और Nifty दोनों में भारी उछाल

Share Market : बाजार में तूफानी तेजी, Sensex और Nifty दोनों में भारी उछाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज शेयर मार्केट में भारी उत्साह देखने को मिला। आज शुक्रवार को जब बाजार ओपन हुआ तो Sensex और Nifty दोनों में भारी उछाल देखने को मिला।

आज 24 जून 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 24 June 2022) की ओपनिंग हरे निशान के साथ हुई। सेंसेक्स (Sensex) 524.78 अंक की बढ़त के साथ 52790.50 अंक के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी (Nifty) 161.00 अंक की तेजी के साथ 15717.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी भी लुढ़की, खरीदने का सुनहरा मौका

ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 356.28 अंक की बढ़त के साथ 52622.00 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 110.40 अंक की बढ़त के साथ 15667.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.68 फीसदी और निफ्टी में 0.71 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi Bhav: 24 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews