Share market : आज भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में मची धूम, 200 अंक उछला, यहां जानें निफ्टी का हाल

Fall in share market: आज यानी 30 मई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में धूम देखने को मिल रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 560 अंक की बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 140 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
Share market : आज भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में मची धूम, 200 अंक उछला, यहां जानें निफ्टी का हाल

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 28 शेयर बढ़त लेते हुए हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान मात्र 2 में गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 74,440 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 140 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 22,630 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें अपोलो हॉस्पिटल, अडानी एंटरप्राइजेज, महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, लार्सन और बजाज फिनसर्व के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इंफोसिस, मारुति सुजुकी, आयशर मोटर्स, एलटीआई माइंडट्री और एशियन पेंट के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि निफ़्टी आईटी इंडेक्स में कमजोरी दर्ज की जा रही थी जबकि बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में दिखे।

दरअसल आज बाजार में एग्री इकोनॉमी में बढ़त देखने को मिल सकती है। दरअसल केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून का जल्दी आना अच्छी खबर मानी जा रही है। जिसके चलते शुक्रवार को बाजार में तेजी दर्ज की जा सकती है। हालांकि आपको बता दें कि निफ्टी में पिछले 5 दिनों में काफी कमजोरी देखी जा रही थी।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल यानी मंगलवार को बाजार में गिरावट दिखाई दी थी। कल सेंसेक्स 617 अंक की कमजोरी देखी गई थी। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपने दिन का कारोबार 73,885 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने 216 अंक की गिरावट लेकर 22,488 के स्तर पर दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews