Share Market : गिरावट के साथ बाजार खुला, Sensex और Nifty धड़ाम

Share Market : गिरावट के साथ बाजार खुला, Sensex और Nifty धड़ाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट (Share Market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। आज सोमवार को जब बाजार खुला तो गिरावट के साथ खुला। Sensex और Nifty दोनों लुढ़ककर खुले।

आज 28 मार्च 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 28 March 2022) ओपन हुआ तो सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ ही खुले। Sensex 124.18 अंक की गिरावट के साथ 57238.02 अंक के स्तर पर खुला और Nifty 24.80 अंक की गिरावट के साथ 17128.20 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – VIDEO: मध्य प्रदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

ताजा अपडेट के मुताबिक बीएसई (BSE) का सेंसक्स (Sensex) 439.94 अंक की गिरावट के साथ 56922.26 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है ।  sensex में 0.77 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है उधर एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 97.85 अंक की गिरावट के साथ 17055.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  nifty में 0.57 प्रतिशत  की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews