Share Market : बाजार में बड़ी गिरावट, देखें Sensex और Nifty का ताजा हाल

Share Market : बाजार में बड़ी गिरावट, देखें Sensex और Nifty का ताजा हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) नुकसान के साथ कारोबार करता हुआ ओपन हुआ। सेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों खुलते ही धड़ाम हो गए। आज मंगलवार 31 मई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 31 May 2022) गिरावट के साथ ट्रेंड करता हुआ दिखाई दिया।

31 मई 2022 को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 367.02 अंक की गिरावट के साथ 55558.72 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।  वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 94.10 अंक की गिरावट के साथ 16567.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ ओपन हुआ।

ये भी पढ़ें – IPS Promotion : इस अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी, विभाग का मुखिया बनाया

ताजा अपडेट के मुताबिक बाजार अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है , सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स 127.45 अंकों की गिरावट के साथ 55798.29 अंकों पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 023 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है उधर निफ्टी 9.35 अंक की गिरावट के साथ 16652.05 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 0.06 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी धड़ाम, ये है आज का दाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews