
Share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में तेजी दिखाई दे रही है है। दरअसल शुरूआती कामकाज की बात की जाए तो इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में 20 शेयर हरे निशान में देखने को मिले है जबकि शुरूआती कामकाज के दौरान 10 में गिरावट दिखाई दे रही है।
दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 100 अंकों का उछाल लेकर कारोबार शुर हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 81,600 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 24,900 स्तर पर कारोबार शुरू किया।
जानें ग्लोबल मार्केट का हाल:
जानकारी के अनुसार आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार दिखाई दे रहा है। जापान की बात करें तो निक्केई में आज 0.41% की गिरावट देखी जा रही है और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.77% का उछाल दिखाई दिया है। जबकि, चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.44% का बड़ा उछाल नजर आया है।
वहीं एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के IPO कि अगर बात की जाए तो इसके सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। जानकारी के अनुसार पहले दिन इसे इश्यू टोटल 1.39 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं इसका आज GMP 26% दिखाई दे रहा है।
दरअसल 30 जुलाई के अमेरिकी बाजार डाओ जोंस पर नजर डाले तो यह 0.50% चढ़कर 40,743 पर बंद हुआ था। इसके साथ ही NASDAQ 1.28% की गिरावट लेकर 17,147 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P500 में भी 0.50% की गिरावट दिखाई दी थी।
आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):
दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, मारुति सुज़ुकी, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में टाटा कंज़्यूमर, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि कारोबार की शुरुआत में मेटल, रियल्टी, एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी दिखाई दे रही है।
जानें कल के बाजार का हाल:
दरअसल कल यानी मंगलवार को बाजार में फ्लैट कामकाज दिखाई दिया था। कल सेंसेक्स में 99 अंक की तेजी देखी गई थी। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपने दिन का कारोबार 81,455 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने 21 अंक की बढ़त लेकर 24,857 के स्तर पर दिन का कारोबार बंद किया था।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

