Share market: आज भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त, निफ्टी में भी तेजी, यहां जानिए आज का बाजार

Share market: आज यानी 08 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 200 अंक की बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है।
आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी देखी गई बढ़त

__indian stock Market

Share market: 08 अगस्त को शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल सेंसेक्स ने 200 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की और वर्तमान में 79,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी ने भी 50 अंकों की बढ़त हासिल की है और यह 24,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दरअसल सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में बढ़त और 5 में गिरावट देखी गई है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में गिरावट और 11 में तेजी देखी गई है। निफ्टी के टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा 1.95 फीसदी चढ़ा है। वहीं डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, सिप्ला, डीवीज लैब्स और सन फार्मा के शेयर में भी आज तेजी देखने को मिल रही हैं।

आज बाजार में तेजी के मुख्य कारण

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक: दरअसल आज रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक का अंतिम दिन है। आज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास बैठक के परिणामों की घोषणा करेंगे। वहीं इसे लेकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि आरबीआई द्वारा ब्याज दरों को 6.5% पर स्थिर रखा जा सकता है, जो कि बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हो सकता है।

कंपनियों के तिमाही परिणाम किए जाएंगे घोषित: वहीं इस सप्ताह 900 से अधिक कंपनियों के पहली तिमाही के परिणाम घोषित किए जाने हैं। दरअसल 6 अगस्त को प्रमुख कंपनियों जैसे कि टाटा पावर, टीवीएस मोटर्स, बाटा और रेमंड अपने अप्रैल-जून तिमाही के परिणाम जारी किए गए थे। जिसमें कंपनियों को मुनाफा देखने को मिला था।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल, इससे पहले 07 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। जानकारी दे दें कि बुधवार को सेंसेक्स 874 अंक चढ़कर 79,468 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 304 अंक की तेजी लेकर 24,297 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews