Share Market: आज बाजार में देखने को मिली बड़ी तेजी, सेंसेक्स में 200 अंको का उछाल, निफ्टी भी मजबूत

Share Market: आज बाजार में देखने को मिली बड़ी तेजी, सेंसेक्स में 200 अंको का उछाल, निफ्टी भी मजबूत

Share Market: आज के बाजार में व्यापक तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 72,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में भी 80 अंक से अधिक की तेजी दिख रही है और यह 22,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जानकारी के अनुसार शुरूआती कारोबार के दौरान निवेशक में जमकर उत्साह नजर आ रहा है।

सेंसेक्स में आज 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे बाजार में रंगीनी आई है और निवेशकों को बड़ी खुशी है क्योंकि वे अच्छा रिटर्न पा रहे हैं।

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी तेजी:

दरअसल बाजार में स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी आज तेजी देखने को मिल रही है। स्मॉलकैप इंडेक्स 1,000 अंक से अधिक की तेजी के साथ 41,700 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है, जबकि मिडकैप इंडेक्स में भी 600 अंक से अधिक की तेजी है और यह 38,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

गोपाल स्नैक्स और जेट एयरवेज के शेयरों में रोशनी:

जानकारी के अनुसार आज गोपाल स्नैक्स के शेयर की कमजोर लिस्टिंग नजर आई है। दरअसल NSE पर 12.5% डिस्काउंट के साथ गोपाल स्नैक्स का शेयर 351 रुपए पर लिस्ट हुआ है, जबकि 12.7% डिस्काउंट के साथ BSE पर यह 350 रुपए पर लिस्ट हुआ है। बता दें की इसका इश्यू प्राइस 401 रुपए रखा गया था।

वहीं आज भी जेट एयरवेज के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा है। यह शेयर 2.25 रुपए (5.00%) बढ़कर 47.45 रुपए पर बंद हुआ है। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने जेट एयरवेज को जालान-कालरॉक कंसोर्टियम (JKC) को सौंपने के फैसले को बरकरार रखा था।

कल की गिरावट के बाद आज का उतार-चढ़ाव:

कल, यानी 13 मार्च को, बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था, जबकि निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट दिखाई दी थी जिसके चलते निफ्टी ने 21,997 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews