रिलायंस AGM में शेयरधारकों को मिली बड़ी खुशखबरी, जियो यूजर्स को भी 100GB फ्री-स्टोरेज देने का किया ऐलान

29 अगस्त को अपनी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की और से कई बड़ी घोषणाएं की गई है। इस खबर में जानिए जियो यूजर्स को कितना होगा फायदा।
रिलायंस AGM में शेयरधारकों को मिली बड़ी खुशखबरी, जियो यूजर्स को भी 100GB फ्री-स्टोरेज देने का किया ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने 29 अगस्त को अपनी 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं है। दरअसल चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस मौके पर जियो यूजर्स के लिए एक विशेष ऑफर का ऐलान किया। जानकारी के अनुसार जियो एआई क्लाउड वेलकम ऑफर के अंतर्गत, सभी जियो यूजर्स को 100GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यह सेवा दिवाली के अवसर पर लॉन्च की जाने वाली है। बता दें कि इस नए ऑफर के तहत, यूजर्स अपने फोटो, वीडियो, दस्तावेज़ और अन्य डिजिटल फाइलों को सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकेंगे। यह तोहफा मुकेश अंबानी की तरफ से सभी यूजर्स को दिया जा रहा है।

जानिए क्या बोले मुकेश अंबानी?

वहीं मुकेश अंबानी ने यह भी बताया कि जियो ने मात्र आठ वर्षों में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बनने का गौरव प्राप्त किया है। दरअसल उन्होंने जानकारी दी कि जियो के 49 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं, और हर यूजर औसतन महीने में 30GB डेटा का इस्तेमाल कर रहा है। अंबानी ने कहा, “हमारे प्रति यूजर डेटा उपयोग की दर वैश्विक औसत का सिर्फ एक चौथाई है, जो जियो की बेहतरीन सेवा और सस्ती दरों को दर्शाता है।”

शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी

वहीं AGM के दौरान, मुकेश अंबानी ने रिलायंस की आगामी योजनाओं के बारे में भी सभी को जानकारी साझा की है। दरअसल कंपनी ने 5 सितंबर को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की घोषणा की है, जो रिलायंस के शेयरधारकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण उपहार साबित होगा। इस कदम से निवेशकों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा और उनकी हिस्सेदारी में वृद्धि होगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं है। दरअसल रिलायंस ने इस साल के अंत तक सोलर फोटोवोल्टाइक मॉड्यूल का उत्पादन शुरू करने की योजना भी बनाई है, जो स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews