इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स को मिली बड़ी खुशखबरी, जल्द ही जारी किए जाएंगे बोनस शेयर

क्या आप भी एनबीसीसी (NBCC) के शेयरधारक है? यदि आपने भी इसके शेयर में इन्वेस्ट किया है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने का एलान किया है।
इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स को मिली बड़ी खुशखबरी, जल्द ही जारी किए जाएंगे बोनस शेयर

पब्लिक सेक्टर की प्रमुख कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने अपने निवेशकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यानी इसका मतलब है कि प्रत्येक दो शेयर पर एक बोनस शेयर दिया जाएगा।

दरअसल इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत, कंपनी 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 90 करोड़ बोनस शेयर जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर, 2024 तय की गई है, और इस प्रस्ताव को आगामी एजीएम (वार्षिक सामान्य बैठक) में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

वर्तमान में 1,959 करोड़ रुपये का रिजर्व उपलब्ध

जानकारी के मुताबिक एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के पास वर्तमान में 1,959 करोड़ रुपये का रिजर्व और सरप्लस उपलब्ध है। वहीं इस वित्तीय सुरक्षा के आधार पर, कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने का निर्णय लिया है। दरअसल इस बोनस इश्यू के जरिए कंपनी अपने निवेशकों को अतिरिक्त शेयर प्रदान करेगी, जिससे उनके निवेश की कीमत बढ़ेगी।

बोनस शेयरों का ट्रांसफर 31 अक्टूबर, 2024 तक

वहीं कंपनी ने जानकारी दी है, कि बोनस शेयरों का ट्रांसफर 31 अक्टूबर, 2024 तक पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। दरअसल इसका तात्पर्य है कि निवेशकों को इस तारीख तक उनके बोनस शेयर मिल जाएंगे। बोनस शेयर मिलने के बाद, निवेशकों के पास कंपनी के अधिक शेयर होंगे, जो उनके निवेश की वैल्यू को बढ़ाने में सहायक होंगे।

फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की गई

दरअसल एनबीसीसी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने 6 सितंबर को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की थी। पिछले वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर 0.63 रुपये का डिविडेंड घोषित किया गया था। अब, इस डिविडेंड के साथ बोनस शेयरों की घोषणा ने निवेशकों को एक और खुशखबरी दी है, जो उनके लिए अतिरिक्त लाभ का अवसर लेकर आई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews