बाजार में 33.33% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर, निवेशक हुए मालामाल,

आज यानी 23 जनवरी 2025 को स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। इस आईपीओ ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। शेयर 33.33% प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्ट हुआ है।
बाजार में 33.33% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर, निवेशक हुए मालामाल,

आज भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए शानदार दिन रहा। दरअसल, स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यह शेयर 33.33% ऊपर, 120 रुपये पर जाकर लिस्ट हुआ। बता दें कि इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 90 रुपये था, यानी निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ। निवेशकों ने प्रति शेयर 30 रुपये का लाभ कमाया।

दरअसल, स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का आईपीओ 16 जनवरी को ओपन हुआ था, जबकि 20 जनवरी तक निवेशक इसके लिए बोली लगा सकते थे। चार दिन में यह आईपीओ 188.32 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसे निवेशकों का भरपूर समर्थन मिला। हालांकि, अब निवेशकों की उम्मीदों पर यह शेयर खरा उतरा है।

कितना मिला था सब्सक्रिप्शन?

इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 199.45 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने 160.73 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए थे, जबकि मौजूदा निवेशकों ने ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए 38.72 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए। रिटेल कैटेगरी में इस आईपीओ को 96.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में इसे 172.53 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी में इसे 422.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अब कंपनी ने निवेशकों को शानदार मुनाफा देते हुए 33.33% ऊपर लिस्टिंग की है।

जानिए क्या करती है कंपनी?

बता दें कि इस कंपनी की शुरुआत 2002 में की गई थी। स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड रेफ्रिजरेंट और इंडस्ट्रियल गैसों के प्रोडक्ट बेचने का काम करती है। यह कंपनी एयर कंडीशनर, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा और मेडिकल के अलावा स्प्रे फोम, कांच की बोतल और एरोसॉल बनाने का काम करती है। इस कंपनी को निवेशकों ने शानदार रिस्पांस दिया और इसके आईपीओ को जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला। 23 जनवरी को इस कंपनी का आईपीओ बाजार में लिस्ट हुआ, जहां इसे शानदार प्रीमियम मिला।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews