बिना विदेश में पढ़ाई और बड़ी डिग्री के कर रही करोड़ो की कमाई, पढ़ें नादिया चौहान की Success Story

बिना विदेश में पढ़ाई और बड़ी डिग्री के कर रही करोड़ो की कमाई, पढ़ें नादिया चौहान की Success Story

Success Story : बिना डिग्री के बिजनेस करना और उसे सफल बनाना एक बड़ा ख्वाब जैसा होता है। दोनों नदी के दो छोर होते हैं। इस रास्ते को पार करते वक्त इंसान को कई प्रकार की चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसी ही एक चुनौती को पार करते हुए नदिया चौहान ने 300 करोड़ की कंपनी को 8000 करोड़ की कंपनी में बदलकर अपनी किस्मत पलट दी है। दरअसल, नदिया चौहान परले एग्रो की मालकिन है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उनके पास बिजनेस की कोई डिग्री भी नहीं है लेकिन उन्होंने पिता के दिए गए तजुर्बों के दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। आईए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी…

पिता के साथ कंपनी किया था ज्वाइन

बता दें कि 2003 में नदिया ने अपने पिता के साथ पार्ले एग्रो कंपनी ज्वाइन किया था। उस वक्त कंपनी का टर्नओवर मात्र 300 करोड़ का था लेकिन 2017 आते-आते यह रिवेन्यू 4,200 करोड रुपए पहुंच गया। वहीं, हम 2022-23 की बात करें तो अब कंपनी 800 करोड रुपए का राजस्व हासिल कर चुकी है।

1985 में हुई थी कंपनी की शुरूआत

कंपनी के इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 1985 में हुई थी, उस वक्त नदिया का जन्म हुआ था। तब उनके पिता प्रकाश चौहान स्वीडिश कंपनी के मांगो प्रोडक्ट को टेट्रा पैक में बनाते थे। वहीं, नदिया ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद इस कंपनी को ज्वाइन कर लिया था। उस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। धीरे-धीरे नदिया ने अन्य प्रोडक्ट पर भी काम करना शुरू किया और साल 2005 में एप्पी फीज लॉन्च किया जोकि अब बहुत ही ज्यादा पॉपुलर प्रोडक्ट बन चुका है।

2030 तक का लक्ष्य

वहीं, साल 2015 के बाद लगातार कंपनी ने प्रॉफिट कमाना शुरू कर दिया और एक समय अकेले हजार करोड़ का बिजनेस दिया। फिलहाल, नदिया का लक्ष्य है कि वह साल 2030 तक कंपनी के इस टर्नओवर को 20,000 करोड़ तक पहुंच सके। इसके लिए उन्होंने थम्स अप, लिम्का, गोल्ड स्पॉट, माजा जैसे प्रोडक्ट्स को मार्केट में उतार दिया है। जिन पर रेवेन्यू आना शुरू भी हो चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews