खुल गया एसजे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ, 14 दिसंबर तक दांव खेलने का मौका, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

upcoming ipo in 2024

SJ Logistics IPO: माल अग्रेषण, सीमा शुल्क निकासी और परिवहन प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध करने वाली कंपनी एस जे लॉजिस्टिक्स (इंडिया) ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 12 दिसंबर, मंगलवार को ओपन कर दिया है। ऑफरिंग की बीडींग भी शुरू हो चुकी है। निवेश 14 दिसंबर तक आईपीओ में दाग लगा पाएंगे। कंपनी में 3,840 000 शेयरों को जारी किया है। 48 करोड रुपए फंड जुटाने का लक्ष्य है। ऑफरिंग का लॉट साइज 1000 शेयर्स हैं।  फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। प्राइस बैंड 121 रुपए से लेकर 125 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किए गए हैं। ।

शेयरों का सब्स्क्रिप्शन और रिजर्वेशन

QIB के लिए 50%, रिटेल के लिए 35% और NII के लिए 15% शेयरों को रिजर्व किया गया है मंगलवार सुबह 10:15 बजे तक आईपीओ को 0.69 गुणा सब्सक्राइब किया गया है। डिटेल कैटेगरी में 1.28 गुना NII में 0.26 गुणा सब्स्क्रिप्शन  मिला है।

लीड मैनेजर, रजिस्ट्रार और प्रमोटर

आईपीओ का लीड मैनेजर हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड है। माँशीतला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इसके रजिस्ट्रार है। वहीं राजेन हसमुखलाल शाह इश्यू के प्रमोटर है। प्रोमोटर्स की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 67.55% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 49.64% है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

12 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक एस जे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ खुला रहेगा। अलॉटमेंट की तारीख 15 दिसंबर है। 18 दिसंबर को रिफंड की प्रक्रिया शुरू होगी। 19 दिसंबर को इश्यू की लिस्टिंग होगी। लिस्टिंग प्लेटफार्म एनएसई और एसएमई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews