Retail Inflation: फरवरी में गिरावट के बाद भी RBI के काबू से बाहर हुआ खुदरा महंगाई दर, पढ़ें पूरी खबर

Retail inflation

Retail Inflation: फरवरी 2023 में खुदरा महंगाई दरों में मामूली गिरावट हुई है। खाद्य और ईंधन उत्पादों की कीमतों में हल्की गिरावट के कारण देखने को मिल रही है। जनवरी 2023 में रीटेल इंफ्लेशन रेट 6.52 फीसदी था, जो घटकर 6.44 फीसदी पर पहुँच चुका है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के मुताबिक पिछले महीने खाद्य महंगाई दर घटकर 5.95 फीसदी तक पहुँच चुकी थी। जबकि जनवरी में यह 6 फीसदी था। वहीं फरवरी 2022 में खाद्य महंगाई दर 5.85 फीसदी रही थी।

इतनी हैं नई दरें

अनाज और उनसे जुड़े प्रॉडक्ट्स की महंगाई दर 16.73 फीसदी तक दर्ज की गई थी। वहीं डेयरी प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 9.65 फीसदी रही। फलों की महंगाई दर 6.38 फीसदी, मसालों की 20.20 फीसदी, दालों की 4.09 फीसदी और मिठाइयों की महंगाई दर 7.98 फीसदी रही। इसके अलावा सब्जियों की महंगाई दर गिरावट के साथ 11.61 फीसदी रही।

आरबीआई उठा सकता है बड़ा कदम

भले ही जनवरी के मुकाबले फरवरी 2023 में महंगाई दरों में गिरावट आई है। लेकिन अब भी दरें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा तय किये गए दायरे से ऊपर है। आशंका है कि इस संबंध में केन्द्रीय बैंक कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है। बता दें कि आरबीआई का टोलरेंस बैंड अधिकतम 6 फीसदी का होता है। लेकिन पिछले दो महीनों से महंगाई दरें 6 फीसदी से पार जा रही हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरबीआई अप्रैल में रेपो रेट में वृद्धि की घोषणा कर सकता है। हालांकि 8 फरवरी को ही रेपो रेट में इजाफा हुआ था। बता दें कि इससे पहले सेंट्रल बैंक महंगाई दरों में गिरावट की बाद भी रेपो रेट में वृद्धि कर चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews