इन 2 सरकारी बैंकों ने दिया महिलाओं को तोहफा, खास बैंकिंग स्कीम लॉन्च, मिलेगी कई सुविधाएं, यहाँ जानें डिटेल 

देश के दो बड़े बैंकों ने महिलाओं के लिए खास बैंकिंग योजनाएं शुरू की है। इन स्कीम के तहत कई सेवाएं मिलेगी। महिला उद्यमियों को लाभ होगा। वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।
banking scheme for women

AI Generated

पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारत के दो बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों ने महिलाओं को तोहफा दिया है। स्पेशल बैंकिंग स्कीम (Special Banking Scheme) लॉन्च की है। इस लिस्ट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल है। एसबीआई ने महिलाओं के लिए खास लोन योजना की शुरुआत की है। वहीं BOB ने नए सेविंग स्कीम की पेशकश की है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने महिला उद्यमियों के लिए कम “अस्मिता योजना” की शुरुआत की है। इस स्कीम में महिला उद्यमियों को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। किसी गारंटी की जरूरत भी पड़ेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने “बॉब ग्लोबल वुमेन एनआरआई और एनआरओ सेविंग अकाउंट” का आरंभ किया है। इसपर कई सीविधाओं का लाभ मिलेगा। इन बैंकिंग योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उनकी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति करना है।

महिलाओं के लिए एक और खास पेशकश 

एसबीआई के अस्मिता योजना से महिला उद्यमियों को लाभ होगा। एमएसएमई सेक्टर के लिए यह बड़ा कदम साबित हो सकता है। इसके अलावा बैंक ने नया “नारी शक्ति प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी लॉन्च किया है। इस डेबिट कार्ड के यूजर्स को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें रिवार्ड्स भी शामिल हैं। दैनिक लेनदेन को आसान बनाने में भी मदद करेगा। इस डेबिट कार्ड को महिलाओं की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

बीओबी की खास सेविंग अकाउंट स्कीम 

बॉब ग्लोबल वुमेन एनआरआई और एनआरओ सेविंग अकाउंट को भी महिलाओं के लिए बनाया गया है। ग्राहकों को विशेष छूट और सुविधाओं का लाभ मिलता है। इसमें मुफ़्त लॉकर, एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, अधिक ट्रांजेक्शन लिमिट शामिल हैं। इंटरनेशनल और डोमेस्टिक लाउंज की सेवाएं भी मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews