सरकारी बैंक की खास FD स्कीम, मिलेगा 7.75% ब्याज, 100 रुपये से निवेश शुरू, मिलेगी अन्य कई सुविधाएं, जानें डिटेल 

पीएनबी खास एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। आकर्षक ब्याज भी दे रहा है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम की साबित हो सकती है।
bank fd

पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम (Special FD Scheme) चला रहा है। इसका लाभ “पीएनबी प्रणाम फिक्स डिपॉजिट स्कीम” है। जिसका लाभ 55 वर्ष या 60 साल के नागरिक उठा सकते हैं। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत कई सुविधाओं का भी लाभ वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है।

पीएनबी प्रणाम फिक्स डिपॉजिट स्कीम में न्यूनतम 100 रुपये का निवेश कर सकते हैं। एफडी की अधिकतम सीमा 1,99,99,999 रुपये है। एक साल से लेकर 10 साल तक के किसी भी टेन्योर ऑप्शन को चुन सकते है। हालांकि टेन्योर ऑप्शन पूरे महीने या तिमाहियों में होनी चाहिए। मासिक विकल्प के लिए ग्राहक 61 महीने, 74 महीने और त्रैमासिक विकल्प के लिए 48 महीने, 60 महीने और 63 महीने के टेन्योर को चुन सकते हैं।

कितना मिलेगा रिटर्न?

इस स्कीम के तहत एचओ: आईएमआरडी (एएलएम) के गाइडलाइंस के तहत ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। मतलब इंटरेस्ट 6.80% से लेकर 7.75% तक हो सकता है। बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

स्कीम से जुड़ी अन्य बातें 

इस योजना के तहत बैंक ग्राहक लिखित अनुरोध पर 10,000 रूपते और इससे अधिक की जमा राशि मांग लोन/ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। यदि समय से पहले वरिष्ठ नागरिक पैसों की निकासी करते हैं तो ऐसे में किसी प्रकार की पेनल्टी भी नहीं लगती।

रेगुलर एफडी सामान्य नागरिकों को कितना मिल रहा ब्याज?

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.50%
  • 15 से 29 दिन- 3.50%
  • 30 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 60 दिन- 4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 179 दिन- 5.50%
  • 180 से 270 दिन- 6.25%
  • 271 दिन से लेकर 299 दिन- 6.50%
  • 300 दिन- 7.05%
  • 301 दिन से लेकर 302 दिन- 6.50%
  • 303 दिन- 7%
  • 304 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल- 6.80%
  • 1 साल से अधिक और 399 दिन- 6.80%
  • 400 दिन- 7.25%
  • 401 दिन से लेकर 505 दिन- 6.80%
  • 506 दिन- 6.70%
  • 507 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.80%
  • 2 साल से अधिक को 3 साल तक- 7%
  • 3 साल से अधिक और 1203 दिन तक- 6.50%
  • 1204 दिन- 6.40%
  • 1205 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.50%
  • 5 साल से अधिक और 1894 दिन तक- 6.50%
  • 1895 दिन- 6.35%
  • 1896 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.50%

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, एफडी, फंड, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews