सरकारी बैंक की खास FD स्कीम, 222 दिनों के टेन्योर पर मिल रहा 6.80% ब्याज, कुछ दिनों में हो जाएगी बंद, जल्द उठायें लाभ 

पंजाब और सिंध बैंक 222 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम चला है। जिसकी डेडलाइन नजदीक है।
bank fd scheme

Bank FD Scheme: वर्तमान में कई बैंक खास एफडी स्कीम चल रहे हैं। जिस पर फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलता है। इस लिस्ट में पब्लिक सेक्टर का पंजाब और सिंध बैंक भी शामिल है। बैंक 222 दिनों और 333 दिनों की दो स्पेशल एफडी स्कीम चला रहा है, जो 30 सितंबर को बंद होने जा रही है।

सावधि जमा पर कम समय में ज्यादा रिटर्न की इच्छा रखने वाले वाले ग्राहकों के लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 222 दिनों के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.30% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 6.95% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं 333 दिनों के एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% रिटर्न मिल रहा है।

योजना में कर सकते हैं कितना निवेश? (Punjab and Sindh Bank FD Scheme)

इन दोनों योजनाओं में  ग्राहक कम से कम 1 लाख रुपये और अधिकतम 3 करोड रुपये का निवेश कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें वरिष्ठ नागरिकों को बैंक सभी टेन्योर पर 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर करता है। अन्य एफडी की बात करें तो यह सरकारी बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर न्यूनतम 2.80% और अधिकतम 7.30% ब्याज ऑफर कर रहा है।

एफडी टेन्योर और सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर (Fixed Deposit Interest) 

  • 7 से 14 दिन-  2.80%
  • 15 से 30 दिन -2.80%
  • 31 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 4.25%
  • 91 से 120 दिन- 4.25%
  • 121 से 150 दिन- 4.75%
  • 151 से 179 दिन- 4.75%
  • 180 से 221 दिन- 5.25%
  • 222 दिन- 6.30%
  • 223 से 269 दिन- 5.25%
  • 270 से 332 दिन- 5.50%
  • 333 दिन- 7.5%
  • 334 से 1 साल से कम- 5.5%
  • 1 साल- 6.30%
  • एक साल से अधिक और 443 दिन- 6%
  • 444 से 665 दिन- 6%
  • 666 दिन- 7.30%
  • 667 दिन से लेकर 2 साल- 6.6%
  • 2 साल से 998 दिन- 6.30%
  • 999 दिन- 6.65%
  • 1000 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
  • 3 साल से लेकर 5 साल तक- 6%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6. 25%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews