प्राइवेट बैंक की स्पेशल FD स्कीम, 300 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.55% ब्याज, 31 दिसंबर को हो जाएगी बंद, जानें डिटेल 

इस स्पेशल एफडी स्कीम के तहत 4 टेन्योर विकल्प मिलते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।
bank fd

Bank FD Scheme: प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते हैं। स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर करता हैं। प्राइवेट सेक्टर का आईडीबीआई बैंक भी खास “Fixed Deposit Scheme” चला रहा है। आकर्षक इन्टरेस्ट भी दे रहा है।

इस स्पेशल एफडी स्कीम का नाम “आईडीबीआई बैंक उत्सव एफडी” है। यह स्कीम 31 दिसंबर 2024 को बंद होने वाली है। इसमें ग्राहक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं। योजना के तहत चार टेन्योर का ऑप्शन मिलता है। एफडी की न्यूनतम अवधि 300 दिन और अधिकतम 700 दिन है। सभी के लिए ब्याज दर भी अलग है।

मिल रहा कितना रिटर्न? (IDBI Bank Special FD Scheme)

आईडीबीआई बैंक उत्सव एफडी स्कीम के तहत 300 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% ब्याज मिलता है। 375 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% इन्टरेस्ट बैंक ऑफर कर रहा है। 444 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.85% ब्याज मिल रहा है। वहीं 700 दिन के टेन्योर को चुनने पर सालाना सामान्य नागरिकों को 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% ब्याज मिल रहा है।

रेगुलर एफडी के क्या है ब्याज दर? (FD Interest Rates) 

  • 7-30 दिन- 3%
  • 31-45 दिन- 3.25%
  • 46-60 दिन-4.50%
  • 61 से 90 दिन- 4.75%
  • 91 दिन से 6 महीने तक – 5.5%
  • 6 महीने 1 दिन से 270 दिन- 6%
  • 271 दिन से 1 साल से कम- 6.25%
  • 1 वर्ष से 2 वर्ष- 6.80%
  • 2 साल से अधिक- 3 साल से कम- 7%
  • 3 साल से 5 साल- 6.50%
  • 5 साल से अधिक-10 वर्ष- 6.25%
  • 10 वर्ष से अधिकन और 20 वर्ष तक- 4.80%
  • 5 साल (टैक्स सेविंग एफडी)- 6.50%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews