पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ़ इंडिया “स्टार स्वर्णिम” नाम की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) ऑफर कर रहा है। इस पर सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। इनमें न्यूनतम 10,000 रुपये और अधिकतम 3 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति एक करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी से पहले विड्रोल की अनुमति नहीं होगी।
बीओआई इस एफडी स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 6.70% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक यानी 60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को बैंक 7.20% ब्याज दे रहा है। 80 साल से अधिक आयुवर्ग के लिए इंटरेस्ट रेट 7.35% है। ग्राहक 450 दिन का निवेश कर सकते हैं। एक करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों 6.85% रिटर्न मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.35% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.50% है।
बल्क डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव
बैंक ने 2 फरवरी को 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में दरों में बदलाव किया था। संशोधन के बाद बल्क डिपॉजिट पर निवेश करने पर कस्टमर को 4.50% से लेकर 6.25% तक रिटर्न मिल रहा है। बैंक 1 साल से लेकर 450 दिन तक के अलग-अलग टेन्योर पर अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 साल से लेकर 10 साल तक के निवेश पर 5.50% ब्याज मिल रहा है। 180 दिन से लेकर 1 साल से कम के निवेश पर बैंक 5.75% ब्याज ऑफर कर रहा है।
यहाँ जानें टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट्स
- 7 से लेकर 14 दिन- 3%
- 15 से लेकर 30 दिन- 3%
- 31 से लेकर 45 दिन- 3%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 से लेकर 179 दिन- 4.25%
- 180 से लेकर 210 दिन- 5.50%
- 211 दिन से लेकर 269 दिन- 5.50%
- 270 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
- एक साल- 6.25%
- 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.30%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
- 450 दिन- 6.70%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
- 5 साल से लेकर 8 साल से कम- 6%
- 8 साल से लेकर 10 साल तक- 6%
(अस्वीकरण: यह आलेख बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम, शेयर मार्केट, एफडी इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता।)






