ये दो FD स्कीम बेहद खास, जल्द उठाएं लाभ, मिल रहा 7% से ज्यादा रिटर्न, 30 जून बाद हो जाएंगी बंद, जानें डिटेल 

आईडीबीआई बैंक और पीएसबी कई स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहे हैं। आकर्षक ब्याज भी मिल रहा है। इन योजनाओं की डेडलाइन भी नजदीक है। आइए जानें इनके बारे में अच्छे से जानें- 
bank fd

आईडीबीआई बैंक और पीएसबी दोनों ही देश के बड़े और प्रसिद्ध बैंकों के लिस्ट में शामिल हैं। इनसे लाखों ग्राहक जुड़े हैं। बैंक वर्तमान में कई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रहे हैं। जिसपर 7% से अधिक रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा इंटरेस्ट भी मिल रहा है। इन योजनाओं की डेडलाइन नजदीक है। 30 जून तक लाभ उठाया जा सकता है।

आईडीबीआई बैंक अपने उत्सव एफडी के तहत 3 अलग-अलग टेन्योर ऑफर कर रहा है। इसमें 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन शामिल हैं। सभी के लिए दरें भी अलग हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक 375 दिन और 444 दिन का स्पेशल स्कीम भी चला रहा है। इन सभी स्कीम पर 7% से अधिक इंटरेस्ट मिल रहा है।

आईडीबीआई बैंक उत्सव एफडी स्कीम (Special FD Scheme)

पिछले महीने ही आईडीबीआई बैंक ने अपने स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन आगे बढ़ाने का ऐलान किया था। स्पेशल टेन्योर 30 जून तक उपलब्ध रहेगी। इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज मिल रहा है। 555 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 700 दिन के टेन्योर पर जनरल सिटीजंस 7% और सीनियर सिटीजंस को 7.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। 16 मई को 300 दिन और 375 दिन के टेन्योर को बंद करने की घोषणा प्राइवेट बैंक ने की थी।

पंजाब एंड सिंध बैंक

पंजाब एंड सिंध बैंक अपने 375 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.10% रिटर्न मिल रहा है दोनों ही योजनाओं पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें कम से कम 1 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। अधिकतम इनवेस्टमेंट की सीमा 3 करोड़ रुपये से कम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews