इस बैंक के MSME उत्सव में 50 करोड़ रुपये तक लोन का विशेष ऑफर, जानिए डिटेल

इस बैंक के MSME उत्सव में 50 करोड़ रुपये तक लोन का विशेष ऑफर, जानिए डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बैंक ऑफ़ बड़ौदा पिछले एक महीने से MSME उत्सव मना रहा है। 7 अक्टूबर से शुरू हुआ ये ” बड़ौदा MSME उत्सव 31 दिसंबर तक चलेगा।  बैंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है साथ ही इसमें दी जारी सुविधाओं को भी साझा किया है। बड़ौदा MSME उत्सव में बैंक 50 करोड़ रुपये तक का लोन दे रहा है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने ट्वीट में कहा है कि – एमएसएमई उद्योगों की उन्नति से ही आत्मनिर्भर भारत के सपनों को गति मिलती है। आएं “बड़ौदा MSME उत्सव” में घटी ब्याज दरों के साथ एमएसएमई ऋण पाएं और राष्ट्र को प्रगति पथ पर आगे ले जाएं।

ये भी पढ़ें – बड़ी राहत: अब हर महीने 7 से 13 तारीख के बीच मिलेगी पेंशन की राशि, निर्देश जारी

दरअसल MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए शुरू किये गए MSME उत्सव में बैंक ऑफ़ बढ़ावा कई खास ऑफर दे रहा है।  बैंक ने ट्वीट के साथ एक पम्पलेट भी शेयर की है जिसमें MSME उत्सव में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें – MP में डेंगू से हुई मौतों का हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, रोकथाम के लिए ब्यौरा पेश करने का आदेश दिया

बैंक के ट्वीट के मुताबिक 250 करोड़ सालाना टर्न ओवर वाले MSME उद्योग को बैंक 50 करोड़ रुपये तक का लोन दे सकता है। इसपर लगने वाला प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लगेगा यानि ये फ्री होगा।  साथ ही बीजी/ एलसी के कमीशन में भी 50  प्रतिशत की छूट दी जा रही है। सबसे बड़ा लाभ ये है कि लोन बहुत कम समय में स्वीकृत हो जायेगा। इसके लिए आकर्षक ब्याज दर 6.55 प्रतिशत से शुरू है। यदि कोई MSME उद्यमी इस सुविधा का लाभ लेना चाहता है तो बैंक ऑफ़ बड़ौदा से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – महिला अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews