महिलाओं के लिए खास स्कीम, 29 रुपये का निवेश करने पर मिलेंगे 4 लाख रुपये, यहाँ जानें डीटेल

महिलाओं के लिए खास स्कीम, 29 रुपये का निवेश करने पर मिलेंगे 4 लाख रुपये, यहाँ जानें डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। महिलाओं के लिए कई खास योजनाएं हैं, जिसका लाभ वो उठा सकती हैं। आज ऐसी ही एक योजना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस खास योजना में महिलायें निवेश करके कमाल का रिटर्न पा सकती है। यह स्कीम (Scheme) भारतीय जीवन बीमा निगम की है और इसका नाम आधार शीला योजना है। एलआईसी की इस स्कीम के तहत महिलाओं को 4 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, बस आपको कुछ रुपये का निवेश करना पड़ता है। इस योजना में निवेश करने के लिए कोई झंझट नहीं होती, आप आसानी से इसके लिए अप्लाइ कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Sarkari Naukari: भारत मौसम विज्ञान विभाग में निकली 165 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

दरअसल, एलआईसी की यह योजना महिलाओं की मदद करने के लिए शुरू की गई है। यह एक तरह से की बचत का तरीका है। महिलायें इस स्कीम में 29 रुपये से निवेश शुरू कर सकती हैं। एक बार पॉलिसी की मैच्योर होने पर महिलाओं को 4 लाख तक का फायदा भी मिल सकता है। यह योजना एलआईसी खासकर महिलाओं के लिए चलाती है। थोड़े-थोड़े निवेश के बाद कुछ सालों में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

यह भी पढ़े…Hero की नई बाइक हुई लॉन्च, मचाएगी फेस्टिव सीजन में धूम, मिलेंगे कई नए फीचर्स, इतनी है कीमत, जानें

इस योजना के लाभ उठाने के लिए महिलाओं का आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डीटेल और पैन कार्ड की जरूरत होती है। एलआईसी आधार शीला योजना की बेसिक सं एश्यॉर्ड कम से कम 75000 रुपये की होती है और अधिकतम 3 लाख रुपये की होती है। इस पॉलिसी की अवधि न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल की होती है। 8 साल से लेकर 55 साल के उम्र की महिलायें इस योजना से जुड़ सकती हैं। इस स्कीम के तहत आपको हर साल/महीने प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़े…IRCTC की श्री जगन्नाथ यात्रा में कीजिये दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन, यहां देखिये पूरा टूर शेड्यूल

पॉलिसी की मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको इसके पैसे मिल जाएंगे। यदि महिलायें 20 साल तक हर दिन 29 रुपये का निवेश करती हैं तो आपके पास 11 हजार रुपये होंगे। वहीं यदि आप 20 साल तक 900 रुपये का निवेश हर महीने करती हैं तो आपका निवेश 2 लाख रुपये है। फिर मैच्योरिटी पूरी होने पर 4 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews